वित्त मंत्री बोले-आखिर राहुल को कब चीजें समझ आएंगी, कांग्रेस का पलटवार-जेटली खेती से अनजान - East West North South News

Breaking

Bullet Movie 2

Thursday, June 7, 2018

वित्त मंत्री बोले-आखिर राहुल को कब चीजें समझ आएंगी, कांग्रेस का पलटवार-जेटली खेती से अनजान

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्य प्रदेश के आज के भाषण को लेकर उनकी तीखी आलोचना की और उनकी समझ पर सवाल उठाया. जेटली ने कहा, "आखिर वो (राहुल गांधी) कितना जानते हैं? वो चीजों को कब समझेंगे?" राहुल ने आज मंदसौर में किसानों की सभा को संबोधित किया था. कांग्रेस नेता के भाषण के जवाब में जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हर बार मैं राहुल गांधी के विचारों को सुनता हूं. संसद के भीतर और बाहर-दोनों जगह. मैं खुद से पूछता हूं कि आखिर वो कितना जानते हैं? वो कब समझेंगे?’’

सरकार ने उद्योगपतियों का एक रुपया भी माफ नहीं किया- जेटली जेटली ने लिखा है, ‘‘मध्य प्रदेश के उनके भाषण को सुनने के बाद इस सवाल के जवाब को लेकर आज मेरी जिज्ञासा और बढ़ गयी. क्या उन्हें अपर्याप्त जानकारी दी जाती है या वो अपने तथ्यों को लेकर कुछ ज्यादा ही उदार हैं.’’ राहुल के इस आरोप पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 शीर्ष उद्योगपतियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए हैं, जेटली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की यह बात तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों का एक रुपया भी माफ नहीं किया है बल्कि तथ्य इसके ठीक उलट है.

जिन पर बकाया है, उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया गया है किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उससे उबर रहे जेटली ने कहा, ‘‘जिन लोगों के ऊपर बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों का बकाया है, उन्हें दिवालिया घोषित किया गया और उन्हें आईबीसी (ऋण शोधन एवं दिवालिया संहिता- Insolvency-and-Bankruptcy-Code) के जरिये उनकी कंपनी से बेदखल किया गया है. इस कानून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लागू किया. इनमें ज्यादतर कर्ज यूपीए की सरकार के दौरान दिये गये.’’

राहुल गांधी की इस आरोप पर कि मोदी ने दो हीरा कारोबारियों को 35,000-35,000 करोड़ रुपये दिये जो अब देश छोड़कर चले गये, जेटली ने कहा कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है. उन्होंने कहा कि बैंक धोखाधड़ी 2011 में शुरू हुई. उस समय यूपीए का शासन था. इस धोखाधड़ी का पता एनडीए सरकार के आने के बाद लगा. कांग्रेस अध्यक्ष का संकेत हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की ओर था. दोनों ने फर्जी गारंटी पत्रों के जरिये पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,000 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी की.

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि एनडीए सरकार केवल उद्योगपतियों को कर्ज दे रही है, किसानों को नहीं. वरिष्ठ बीजेपी नेता जेटली ने कहा कि यह स्थिति खास कर यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल (संप्रग - दो) में थी. उन्होंने कहा कि आज जो कर्ज फंसे (एनपीए) हैं, उसका बड़ा हिस्सा बैंकों द्वारा 2008-14 में दिया गया. जेटली ने कहा है, "2014 के बाद से हम एक-एक कर बैंकों के पैसे की वसूली कर रहे हैं."

किसानों के मुद्दों पर अनभिज्ञ जेटली देश को ज्ञान दे रहे हैं- कांग्रेस जेटली के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि ‘कृषि के बारे में अनभिज्ञ जेटली किसानों के मुद्दों पर देश को ज्ञान दे रहे हैं.’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि गांवों में संकट, कृषि क्षेत्र में कर्ज, किसानों की आत्महत्या और उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बिकना नरेंद्र मोदी सरकार में एक नया चलन बन गया है.
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘130 से अधिक किसान संगठन पूरे देश में ‘गांवबंद’ के जरिए विरोध दर्ज करा रहे हैं. गांवों में संकट, कृषि क्षेत्र में कर्ज, किसानों की आत्महत्या और उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बिकना नरेंद्र मोदी सरकार में एक नया चलन बन गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिना विभाग के मंत्री अरूण जेटली कृषि से अनभिज्ञ हैं, लेकिन आज देश को ज्ञान दे रहे हैं. ’’ सुरजेवाला ने सरकार पर अपने ‘पूंजीपति मित्रों’ को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया और बैंकों के घाटों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘मोदी सरकार वास्तव में एनपीए (गैर निष्पाद आस्तियां) सरकार बन चुकी है.’ सुरजेवाला ने कहा कि वर्तमान सरकार में कृषि विकास दर 1.9 फीसदी है, जबकि संप्रग सरकार में यह 4.2 फीसदी थी. उन्होंने दावा किया कि मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किसान रैली की वजह से ‘किसान विरोधी भाजपा’ की बुनियाद हिल गई है.

from india-news https://ift.tt/2LsSQjY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

dd

ee

cc

iaa

Pages