2017-18 में प्रति व्यक्ति आय बढ़ीः 8.6% बढ़कर 1.13 लाख रुपये हुई - East West North South News

Breaking

Bullet Movie 2

Thursday, June 7, 2018

2017-18 में प्रति व्यक्ति आय बढ़ीः 8.6% बढ़कर 1.13 लाख रुपये हुई

नई दिल्लीः देश की प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से अच्छी खबर है. 2017-18 में देश में प्रति व्यक्ति आय 8.6 फीसदी बढ़कर 1,12,835 रुपये पर पहुंच गई है. आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. प्रति व्यक्ति आय में बढ़त की रफ्तार पिछले साल के मुकाबले कुछ धीमी रही. वित्त वर्ष 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय उससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10.3 फीसदी बढ़कर 1,03,870 रुपये पर पहुंची थी.

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक आय के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक ‘2017-18 में मौजूदा मूल्य के आधार पर देखा जाए तो प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,12,835 रुपये पर पहुंचने का अनुमान है. इससे पिछले वित्त वर्ष के आंकड़े 1,03,870 रुपये की तुलना में यह 8.6 फीसदी की बढ़त को दिखाता है.’ प्रति व्यक्ति आय को देश में समृद्धि का मुख्य और पहला इंडीकेशन माना जाता है.

बेस इयर 2011-12 के स्थिर मूल्यों की यदि बात की जाये तो वास्तविक आधार पर 2017-18 में प्रति व्यक्ति आय 5.4 फीसदी बढ़कर 86,668 रुपये रही, जो 2016-17 में 82,229 रुपये पर थी. प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘‘वर्ष 2017-18 प्रति व्यक्ति आय वृद्धि 5.4 फीसदी रहने का अनुमान है जो कि इससे पिछले वर्ष में 5.7 फीसदी रही थी.’’

आंकड़ों के अनुसार वर्तमान कीमत पर 2017-18 में देश की ग्रॉस नेशनल इनकम 10 फीसदी बढ़कर 165.87 लाख रुपये पर पहुंच गई है जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 150.77 लाख रुपये थी. वहीं 2011-12 बेस इयर के मुताबिक स्थिर मूल्य पर ग्रॉस नेशनल इनकम 6.7 फीसदी बढ़कर 128.64 लाख रुपये रही , जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 120.52 लाख रुपये थी.

मार्च 2017 में खत्म वित्त वर्ष में वास्तविक ग्रॉस नेशनल इनकम में 7.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

from business https://ift.tt/2J6Gspb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

dd

ee

cc

iaa

Pages