सोना 32 हजार रुपये से नीचे आया, चांदी 450 रुपये टूटी - East West North South News

Breaking

Bullet Movie 2

Thursday, June 7, 2018

सोना 32 हजार रुपये से नीचे आया, चांदी 450 रुपये टूटी

नई दिल्लीः शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने की चढ़ती कीमतें आम लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही हैं. हालांकि आज सोने की चढ़ती कीमत से आंशिक राहत मिली और सोने के दाम में हल्की कमी आई. लोकल ज्वैलर्स की मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 100 रुपये और टूटकर 31,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. क्यों आई सोने में गिरावट कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय ज्वैलरी मैन्यूफैक्चर्रस और रिटेल कारोबारियों की मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. दिल्ली और ग्लोबल बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.23 फीसदी टूटकर 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपये के नुकसान से क्रमश: 31,900 और 31,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. कल के कारोबार में सोना 90 रुपये टूटा था. गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे. चांदी के दाम में आई बड़ी कमी चांदी में भी आज गिरावट का रुख रहा. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैकचर्स की मांग घटने से यह 450 रुपये के नुकसान के साथ 41,000 रुपये से नीचे 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. ग्लोबल बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 0.58 फीसदी के नुकसान से 16.39 डॉलर प्रति औंस रह गई. सोने की तरह चांदी हाजिर भी 450 रुपये टूटकर 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 445 रुपये के नुकसान के साथ 39,680 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए. वहीं चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा. 2017-18 में प्रति व्यक्ति आय बढ़ीः 8.6% बढ़कर 1.13 लाख रुपये हुई एयर इंडिया को खरीदने के लिए सरकार को नहीं मिली कोई बोली काउंटर से वेटिंग टिकट लेने वाले यात्री भी वैकल्पिक ट्रेनों में पा सकते हैं कंफर्म सीट

from business https://ift.tt/2syxud5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

dd

ee

cc

iaa

Pages